भारत की सबसे प्रथम समुद्री रोपवे परियोजना

India's first sea ropeway to link Mumbai, Elephanta island

प्रश्न-समुद्री मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा भारत का पहला समुद्री रोपवे अरब सागर में किस स्थल से किस स्थल को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा है?
(a) तारकली-मुंबई
(b) सिकेंरियम-मुंबई
(c) एलीफैंटा द्वीप-शिव मुंबई
(d) भिभंडी-मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल, 2017 को प्रकाशित आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार भारत का समुद्र के ऊपर पहला और सबसे लंबा रोपवे अरब सागर में प्रसिद्ध एलीफैंटा द्वीप के साथ मुंबई को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा।
  • इस रोपवे का निर्माण मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
  • इसकी लंबाई 8 किमी. होगी।
  • यह रोपवे मुंबई के पूर्वी तट शिवडी से शुरू होगा और रायगढ़ जिले के एलीफैंटा द्वीप में समाप्त होगा।
  • इस रोपवे पर 20 लोगों के बैठने की क्षमतावाली केबल कार जो कि यात्रा में लगभग 40 मिनट का समय लेगी चलाई जाएंगी।
  • इससे पर्यटकों को द्वीप तक जाने में सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • एलीफैंटा द्वीप का क्षेत्रफल 16 वर्ग किमी. है।
  • इसमें कई पुरातात्विक अवशेष हैं जो अपनी गुफा मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • यह द्वीप स्थानीय रूप से घारापुरी गुफाओं के रूप में जाना जाता है।
  • वर्तमान में इस द्वीप की आबादी लगभग 1200 है।
  • चट्टानों को काटने से बने इस मशहूर मंदिर का साक्ष्य 5 वीं-6 वीं शताब्दी के आस-पास मिलता है।

संबंधित लिंक
http://economictimes.indiatimes.com/news/economy/infrastructure/indias-first-sea-ropeway-to-link-mumbai-elephanta-island/articleshow/58345798.cms
http://www.hindustantimes.com/mumbai-news/india-s-first-sea-ropeway-to-link-mumbai-and-elephanta-island/story-z0mqHFH7JgD8EespBtqfaO.html
http://www.indiatimes.com/news/india/india-s-longest-ropeway-will-take-you-from-mumbai-to-the-the-scenic-elephanta-caves-276487.html