भारत का पहला संगीत संग्रहालय

India’s first music museum to be set up in Thiruvaiyaru

प्रश्न-23 दिसंबर, 2018 को कहां पर भारत के पहले संगीत संग्रहालय को स्थापित करने की घोषणा की गई?
(a) कोलकाता
(b) थिरूवियारू
(c) जयपुर
(d) बेंगलुरू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2018 को तमिलनाडु के संस्कृति और तमिल विकास राज्य मंत्री के. पंडियाराजन ने थिरूवैयारू (तमिलनाडु) में भारत के पहले संगीत संग्रहालय को स्थापित करने की घोषणा की।
  • यह संगीत संग्रहालय कर्नाटक संगीत (Carnatic Music) के त्रिमूर्ति में से एक संत त्यागराज (Tyagaraja) के जन्म स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
  • इन त्रिमूर्ति में से दो अन्य मुथुस्वामी दीक्षितार और श्यामा शास्त्री हैं।
  • इस संग्रहालय की स्थापना केंद्र सरकार की सहायता से की जाएगी।
  • संगीत संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य कर्नाटक संगीत का विकास करना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/india-s-first-music-museum-to-be-set-up-in-thiruvaiyaru-all-about-it-1416851-2018-12-25