अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण

N-capable Agni-IV missile test-fired successfully

प्रश्न-23 दिसंबर, 2018 को अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित ‘डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप’ पर एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
(b) यह अग्नि-4 मिसाइल का पांचवां परीक्षण था।
(c) यह सतह से सतह तक मार करने में सक्षम है।
(d) इसकी मारक क्षमता 3500-4000 किमी. है।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2018 को भारत में ‘अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण ओडिशा तट के निकट स्थित ‘डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप’ पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के पैड 4 से किया गया।
  • अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था।
  • अग्नि-4 एक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गई है।
  • इसका पहला परीक्षण 11 दिसंबर, 2010 को किया गया था।
  • इस मिसाइल की लंबाई 20 मीटर, व्यास 1.5 मीटर और वजन 17 टन है।
  • यह ठोस प्रणोदक द्वारा संचालित दो चरणीय मिसाइल है।
  • इस मिसाइल में पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं।
  • यह सतह से सतह तक मार करने में सक्षम है।
  • इसकी मारक क्षमता 3500-4000 किमी. है।
  • यह परमाणु तथा परंपरागत, दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • अग्नि-4, 1 टन तक हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • यह मिसाइल दुश्मन देश की बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम को भेदने में सक्षम है, क्योंकि यह मिसाइल राडार से बचने की क्षमता से लैस है।
  • अग्नि-4 मिसाइल को देश में ही एडवांस्ड सिस्टम लैबोरेटरी (एएसएल) में रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • इस मिसाइल को भारत डायनामिक्स लिमिटेड, हैदराबाद में समेकित किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://timesofindia.indiatimes.com/india/n-capable-agni-iv-missile-test-fired-successfully/articleshow/67223242.cms