भारत और सेशेल्स में समझौता

India, Seychelles Sign Revised Pact on Assumption island to Allay Local Fears

प्रश्न-सेशेल्स की राजधानी है-
(a) पोर्ट लुईस
(b) बमाको
(c) विक्टोरिया
(d) मोनोटविडियो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 जनवरी, 2018 को भारत और सेशेल्स के मध्य एक संशोधित समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस संशोधित समझौते के तहत इस द्वीप पर सैन्य सुविधाओं का विकास, प्रबंधन, संचालन और रख-रखाव किया जाएगा।
  • इस समझौते के पश्चात भारत समुद्र के रास्ते से चीन पर पैनी नजर रख सकेगा।
  • ज्ञातव्य है कि यह समझौता उस समय हस्ताक्षरित हुआ है जब इस द्वीप में चीन लगातार उच्च स्तरीय दौरा कर रहा है।
  • चीन ने इसके अलावा डिजिबाउटी में एक नौसेना अड्डा भी स्थापित किया है।
  • यह समझौता दोनों देशों के बीच मार्च, 2015 में हुआ था।
  • आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य हिंद महासागर में स्थित 155 द्वीपों वाला एक द्वीप समूह राष्ट्र है।
  • सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है।

संबंधित लिंक
https://thewire.in/218559/india-seychelles-sign-revised-pact-assumption-island-allay-local-fears/
http://mea.gov.in/Speeches-Statements-hi.htm?dtl/29398/Statement_by_Foreign_Secretary_in_Victoria_January_27_2018
http://www.mea.gov.in/Speeches-Statements.htm?dtl/29398/Statement+by+Foreign+Secretary+in+Victoria+January+27+2018