भारत और फ्रांस के बीच तीसरी वार्षिक रक्षा वार्ता‚ 2021

The third Annual Defence Dialogue between India and France

प्रश्न-17 दिसंबर‚ 2021 को भारत और फ्रांस के बीच तीसरी वार्षिक रक्षा वार्ता कहां आयोजित हुई?
(a) पेरिस
(b) जयपुर
(c) मुंबई
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 दिसंबर‚ 2021 को भारत और फ्रांस के बीच तीसरी वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने इस वार्ता में हिस्सा लिया।
  • बैठक में विविध द्विपक्षीय‚ क्षेत्रीय‚ रक्षा तथा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • दोनों नेताओं ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच मौजूदा सहयोग की समीक्षा की।
  • दोनों नेताओं ने सभी रूपों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
  • दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग तथा सह-उत्पादन पर केंद्रित रक्षा औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की गई।
  • दोनों नेताओं ने समारिक तथा रक्षा संबंधी अनेक मुद्दों पर अपनी सहमति व्यक्ति की।
  • उन्होंने द्विपक्षीय‚ क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
  • फ्रांस‚ हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजिमय का वर्तमान चेयर है और 1 जनवरी‚ 2022 से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1782701