भारत और नेपाल के मध्य बीडब्ल्यूजी की पांचवीं बैठक भारत और नेपाल सीमा उपग्रह छवियों पर सहमत

प्रश्न- भारत और नेपाल के मध्य सीमा कार्य समूह (Border Working Group) की पांचवीं बैठक निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुई?
(a) काठमांडू
(b) देहरादून
(c) नई दिल्ली
(d) चमोली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 सितंबर, 2018 को भारत-नेपाल सीमा कार्य समूह (बीडब्ल्यूजी) की पांचवीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई।
  • नेपाली प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सर्वेक्षण महानिदेशक गणेश प्रसाद भट्ट द्वारा तथा भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासर्वेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार द्वारा किया गया।
  • इस बैठक में दोनों पक्ष मानव राहित भूमि को अतिक्रमण और सीमा पार कब्जे के संबंध में मानचित्र को जारी रखने पर सहमत हुए।
  • दोनों देश सीमा सर्वेक्षण कार्य में उच्च विभेदन उपग्रह छवियों के उपयोग पर भी सहमत हैं।
  • देहरादून में आयोजित सीमा कार्य समूह (बीडब्ल्यूजी) की चौथी बैठक की समीक्षा की गई।
  • इस समीक्षा में भारत और नेपाल दोनों ही संतुष्ट थे कि 2017 में जारी दिशा-निर्देशों का उचित पालन किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि सीमा कार्य समूह (बीडब्ल्यूजी) वर्ष 2014 में भारत और नेपाल द्वारा गठित संयुक्त निकाय है।
  • इस निकाय का प्रमुख कार्य मानव रहित भूमि पर सीमा स्तंभों का निर्माण, पुनर्स्थापना मरम्मत तथा अन्य तकनीकी कार्यों के लिए मंजूरी देना है।

संबंधित लिंक
https://mofa.gov.np/please-find-the-press-release-on-the-5th-meeting-of-nepal-india-boundary-working-group-bwg/