26 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 2018

प्रश्न-26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 2018 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा।
(a)  असम
(b) छत्तीसगढ़
(c)  गुजरात
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (26th National Children Science Congress-2018) का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
  • इसका आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं संचार परिषद एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से किया जाएगा।
  • 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)- ‘एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवपरिवर्तन’ (Science, Technology and Innovation for a Clean, Green and Healthy Nation) है।

संबंधित लिंक
https://gujcost.gujarat.gov.in/Images/pdf/NCSC-Brochure-18-19.pdf
http://www.kerenvis.nic.in/KidsCentre/NCSC-2018_1818.aspx