भारत एवं विश्व बैंक के मध्य ऋण समझौता

India Signs Loan Agreement with World Bank

प्रश्न-नवंबर, 2017 में किस राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु भारत एवं विश्व बैंक के मध्य ऋण समझौता किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) आंध्र प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 नवंबर, 2017 को भारत एवं विश्व बैंक के मध्य 119 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह राशि ओडिशा राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु खर्च किए जाएंगे।
  • यह ऋण ओडिशा राज्य में चलाए जा रहे ‘उत्कृष्टता एवं निष्पक्षता के लिए ओडिशा उच्च शिक्षा कार्यक्रम’ (OHEPEE: Odisha Higher Education Programme for Excellence & Equity) नामक प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ओडिशा में शिक्षार्थियों की गुणवत्ता में सुधार कर चयनित संस्थानों में न्यायसंगत प्रवेश तथा उच्च शिक्षा प्रणाली की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार करना है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173294
https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/india-inks-119-million-loan-pact-with-world-bank-for-odishas-education-scheme/articleshow/61551344.cms