भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 50 हजार करोड़ का ऑर्डर

BEL Order Book Crosses 50,000 Crore landmark

प्रश्न-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के संदर्भ में क्या सही नहीं है।
   (1)  यह महारत्न कंपनी है।
(2) यह सफेद वस्तुएं (घरेलू उपभोग की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
(3)  यह रक्षा उपकरणों हेतु सार्वजनिक उपक्रम है।
कूटः
(a)  1 और 3
(b)  1 और 2
(c)  2 और 3
(d) केवल 3
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 05 सितंबर, 2018 को कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मझगांव डाक लिमिटेड तथा गार्डेन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कंपनी द्वारा 9200 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर प्राप्त हुआ है।
  • दोनों कंपनियों द्वारा दिया गया यह ऑर्डर LRSAM (लांग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल) निर्माण के लिए दिया गया है, जिसे इन कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे 7 युद्धक पोतों पर लगाया जाएगा। ये युद्धक पोत भारतीय नौ-सेना में शामिल किए जाएंगे।
  • इस 9200 करोड़ के ऑर्डर के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को एक वर्ष में कुल 50 हजार करोड़ का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है, जो कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक है।
  • भारत इलेक्ट्रानिक्स लि.भारतीय थल सेना के लिए (टर्न की मिसाइल, क्विक रेस्पांस सरफेस टू एयर मिसाइल या शीघ्र प्रतिक्रिया सतह से हवा में मारक मिसाइल QRSAM वायु सेना के लिए MRSAM मीडिया) रेंज या मध्यम दूरी सतह से हवा मिसाइल) तथा नौ-सेना के लिए LRSAM (लांग रेंज या लंबी दूरी सतह से हवा मारक मिसाइल) को निर्माण कर रहा है।
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 1954 में स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी है। जिसे नवरत्न का दर्जा प्राप्त है।

लेखक-उमेश प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183272