भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 104वां अधिवेशन

104th Indian Science Congress-2017

प्रश्न-भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 104 वां अधिवेशन 3 से 7 जनवरी, 2017 के मध्य श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति (आं.प्र.) में किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme) ‡या था?
(a) कृषि विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) मानव विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) राष्ट्रीय विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(d) डिजिटल समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 से 7 जनवरी, 2017 के मध्य ‘104 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ (104th Indian Science Congress) का आयोजन श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति, (आंध्र प्रदेश) में किया गया।
  • तिरुपति दूसरी बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी कर रहा है।
  • इससे पूर्व यहां वर्ष 1983 में 70वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस हुई थी।
  • 3 जनवरी, 2017 को इस विज्ञान कांग्रेस का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता प्रो. डी. नारायण राव ने की।
  • 104 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)-‘राष्ट्रीय विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ (Science and Technology for National Development) था।
  •  इसमें देशभर के वैज्ञानिकों के अलावा वर्ष 2012 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के प्रो. कोबिल्का ब्रियान केंट (Prof. Kobilka Brian Kent), वर्ष 2014 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के प्रो. मोएर्नेर विलियम इस्को (Prof. Moerner William Esco), वर्ष 1997 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के प्रो. स्टीवेन चू (Prof. Steven Chu), वर्ष 2004 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के प्रो. डेविड जोनाथन ग्रास (Prof. David Jonathan Gross), वर्ष 2015 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता जापान के प्रो. तकाकी काजिता (Prof. Takaaki Kajita) वर्ष 2012 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांस के प्रो. सर्जेई हरोची (Prof. Serge Haroche), वर्ष 2014 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांस के प्रो. जीन ट्रिओले (Prof. Jean Triole), वर्ष 2009 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता इस्राइल की प्रो. एडे ई योनाथ (Prof. Ade E Yonath) तथा वर्ष 2006 में शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता बांग्लादेश के प्रो. मोहम्मद यूनुस शामिल हुए।
  • इसके साथ ही बाल विज्ञान कांग्रेस, महिला विज्ञान कांग्रेस तथा राष्ट्रीय विज्ञान संचारक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस सम्मेलन में लगभग 200 वैज्ञानिकों ने तथा लगभग 18000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संबंधित लिंक
http://www.isc104.com/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156086