भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ चुनाव, 2017

Raninder Singh re-elected National Rifle Association of India president

प्रश्न-हाल ही में संपन्न भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के चुनावों में किसे संघ का अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित किया गया?
(a) के.एन. सिंह देव
(b) रानिंदर सिंह
(c) डी.वी. सीताराम
(d) किरण कुमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जुलाई, 2017 को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के चुनाव पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम मोहाली में संपन्न हुए।
  • वर्तमान अध्यक्ष रानिंदर सिंह को 4 वर्षीय कार्यकाल हेतु पुनः चुना गया।
  • रानिंदर ने चुनाव में उत्तर प्रदेश राइफल संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव को 89-1 मतों के अंतर से पराजित किया।
  • चुनावों में डी.वी. सीताराम को सर्वसम्मति से दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः महासचिव चुना गया, जबकि करण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
  • ओडिशा से सांसद के.एन. सिंह देव को सर्व सम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त महासचिव, कोषाध्यक्ष और संचालन समिति के सदस्यों का चयन सर्व सम्मति से हुआ।

संबंधित लिंक
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=798395957004387&id=462452967265356
http://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/shooting/raninder-re-elected-nrai-president-for-four-years/articleshow/59505591.cms
http://indianexpress.com/article/sports/sport-others/raninder-singh-re-elected-national-rifle-association-of-india-president-4741824/