भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ का गठन

प्रश्न-28 जुलाई, 2020 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सत्र 2021-21 के लिए किसकी अध्यक्षता में 11 सदस्यीय भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीए ऑफ इंडिया) का गठन किया है?
(a) नरिंदर बत्रा
(b) आर.के. आनंद
(c) अनिल खन्ना
(d) अर्जुन मुंडा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जुलाई, 2020 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सत्र 2020-21 के लिए भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीए ऑफ इंडिया) का गठन करने की घोषणा की।
  • 11 सदस्यीय भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ का गठन भारतीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की अध्यक्षता में गठित किया गया है।
  • इस समिति में बत्रा के अलावा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के वरिष्ठ अधिकारियों आर.के. आनंद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनिल खन्ना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजीव मेहता (महासचिव) और आनंदेश्वर पांडे (कोषाध्यक्ष) को भी शामिल किया गया है।
  • भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ वर्ष 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों सहित राष्ट्रमंडल देशों से जुड़े मामलों के संदर्भ में सीजीएफ के साथ काम करेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/other-sports/ioa-forms-11-member-commonwealth-games-association-of-india-for-2020-21-season/article32213089.ece

https://www.outlookindia.com/website/story/sports-news-indian-olympic-association-forms-11-member-commonwealth-games-association-of-india-for-2020-21-season/357547