भारतीय मूल की नवोन्मेषक ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ साइंस की फेलो बनीं

प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय मूल की नवोन्मेषक को ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ साइंस का फेलो चुना गया?
(a) सुधा चटर्जी
(b) वीणा कपूर
(c) दिव्यांगी कपूर
(d) वीणा सहजवाला
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई, 2018 को भारतीय मूल की प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नवोन्मेषक वीणा सहजवाला उन 21 प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों में शामिल हैं, जिन्हें इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ साइंस का फेलो चुना गया।
  • उन्हें पुनर्चक्रण विज्ञान में क्रांति लाने में उनके योगदान हेतु इस प्रतिष्ठित एकेडमी के फेलो के रूप में चुना गया है।
  • वर्तमान में सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय में एसोसिएट डीन हैं।
  • वह लॉरेट फेलो के रूप में ऑस्ट्रेलियन रिसर्च काउंसिल से भी जुड़ी हैं।
  • वह आईआईटी कानपुर से धातु विज्ञान में बी.टेक की थीं।

संबंधित लिंक
https://newsroom.unsw.edu.au/news/science-tech/three-new-unsw-fellows-australian-academy-science
https://www.ndtv.com/indians-abroad/veena-sahajwalla-elected-as-fellows-of-australian-academy-of-science-1858942