भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय स्थानांतरित

प्रश्न-हाल ही में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय चेन्नई से कहां स्थानांतरित कर दिया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) गुरुग्राम
(c) बल्लभगढ़
(d) नोएडा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2018 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने राज्यसभा में जानकारी दी कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) का मुख्यालय चेन्नई से हरियाणा के सीकरी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
  • मुख्यालय को परिवर्तित करने का कारण पर्यावरण मंत्रालय और बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।
  • भारतीय पशु कल्याण बोर्ड एक वैधानिक सलाहकार निकाय है।
  • जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत की गई है।
  • यह पशु कल्याण के मामलों पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सलाह प्रदान करता है।
  • ज्ञातव्य है कि इस बोर्ड की स्थापना में प्रसिद्ध मानवतावादी रूक्मिणी देवी अरूंडेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संबंधित लिंक
http://www.newindianexpress.com/nation/2018/mar/06/animal-welfare-board-of-india-headquarters-shifted-from-chennai-to-haryana-1782557.html
https://awbi.org/page/contact
http://awbi.org/final/about/1
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/awbi-headquarters-shifted-to-haryana-118030501175_1.html