भारतीय क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष का इस्तीफा

Kapil Dev resigns from Cricket Advisory Committee
प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया?
(a) सचिन तेंदुलकर
(b) सौरव गांगुली
(c) कपिल देव
(d) अनिल कुंबले
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 2 अक्टूबर, 2019 को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
  • इससे पूर्व हितों के टकराव में BCCI के एथिक्स अधिकारी डी.के. जैन ने CAC को नोटिस भेजा था।
  • कपिल से यह निर्णय नोटिस मिलने के बाद किया।
  • कपिल के पूर्व CAC सदस्य शांता रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • CAC ने ही हाल ही में रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच चुना था।
  • अब CAC को नोटिस मिलने के बाद रवि शास्त्री की नियुक्ति भी जांच के दायरे में आ सकती है और उन्हें पुनः चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
  • इस मामले में मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के सदस्य संजीव गुप्ता ने CAC के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
  • उनकी शिकायत में कहा गया कि कोच चुनने वाली कमेटी के सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/cricket/kapil-dev-resigns-bcci-cricket-advisory-committee-conflict-of-interest-notice/article29572951.ece