बोडले मेडल, 2019

bodley medal 2019

प्रश्न-मार्च, 2019 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित बोडले मेडल से किसे सम्मानित किया गया?
(a) सचिन तेंदुलकर
(b) रतन टाटा
(c) अमर्त्य सेन
(d) रघुराम राजन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2019 में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के द्वारा प्रतिष्ठित बोडले मेडल से सम्मानित किया गया।
  • उनको साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और संचार के क्षेत्र में योगदान के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इस सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र, और सामाजिक पसंद के सिद्धांत में उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि बोडले मेडल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विश्व प्रसिद्ध बोडलियन लाइब्रेरी द्वारा दिया जाने वाला एक पुरस्कार है, जिन्होंने संचार और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
  • यह पुरस्कार बोडलियन लाइब्रेरी के संस्थापक सर थॉमस बोडले की स्मृति में दिया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bodleian.ox.ac.uk/news/2019/mar-28
https://www.bodleian.ox.ac.uk/whatson/news/2019/mar-27
https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/nobel-laureate-amartya-sen-honoured-with-oxford-universitys-bodley-medal/articleshow/68609684.cms