बैरन द्वीप ज्वालामुखी पुनः सक्रिय

India’s only active volcano is spewing smoke and lava once again

प्रश्न-भारत का एकमात्र बैरन द्वीप ज्वालामुखी कहां पर स्थित है?
(a) लक्षद्वीप
(b) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
(c) दादरा तथा नगर हवेली
(d) दमन और दीव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी (बैरन द्वीप) से राख और लावा निकलना शुरू हो गया है।
  • 150 वर्षों से अधिक समय तक निष्क्रिय रहने के बाद पुनः यह ज्वालामुखी वर्ष 1991 से पुनःसक्रिय होने के बाद रूक-रूक कर सक्रिय होता रहा है।
  • यह जानकारी 17 फरवरी, 2017 को राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा के शोधकर्त्ताओं ने दी।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित बैरन द्वीप ज्वालामुखी राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 140 किमी. की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • पिछले महीने 23 जनवरी, 2017 को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (NIOS) के वैज्ञानिकों की टीम ज्वालामुखी के पास समुद्र तट से नमूने इकट्ठा करने गयी थी।
  • यह टीम वहां अनुसंधान पोत आर.पी.सिन्धु संकल्प पर सवार होकर वहां पहुंची थी।
  • इस टीम ने वहां पर ज्वालामुखी से लावा और धुंआ निकलते हुए देखा था।
  • 26 जनवरी, 2017 को वी.नागेंद्र नाथ के नेतृत्व में एक दूसरा दल वहां पर गया था। इस दल ने भी वहां लावा और धुंआ निकलते देखा है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा इस स्थल से राख के नमूने एकत्रित किए गए।
  • इन नमूनों से इस क्षेत्र में वर्तमान और अतीत की ज्वालामुखी गतिविधियों की प्रकृति के गूढ़ रहस्य को समझने में मदद मिलेगी।
  • बैरन का अर्थ बंजर होता है, वहां कोई आबादी नहीं हैं।

संबंधित लिंक
http://strangesounds.org/2017/02/barren-island-volcano-eruption-february-2017.html
http://indiatoday.intoday.in/story/indias-only-live-volcano-active-again-nio/1/885628.html