बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स-2015

Belgian Grand Prix -2015

प्रश्न-बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स-2015 का खिताब किसने जीता?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रोसबर्ग
(c) सेबेस्टियन वेट्टल
(d) रोमैन ग्रास जीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • सत्र 2015 का ग्यारहवां फॉर्मूला-1 रेस बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 23 अगस्त, 2015 को बेल्जियम में सम्पन्न हुआ।
  • मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन ने 1 घंटा, 23 मिनट, 40.387 सेकंड में रेस पूरा कर खिताब जीता।
  • जबकि मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग (जर्मनी) व लोटस टीम के चालक रोमैन ग्रासजीन (फ्रांस) ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि फोर्स इंडिया टीम के चालक सर्जियो पेरेज (मेक्सिको) ने 10 अंक सहित 5वां स्थान प्राप्त किया।
  • लुईस हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स का यह दूसरा, सत्र 2015 का छठवां व कॅरियर का 39वां ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीता है।
  • गौरतलब है कि रेस का सबसे तेज लैप मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग ने 1 मिनट, 52. 416 सेकंड में पूरा किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/results/2015-race-results/2015-belgium-results/race.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/races/2015/Belgium.html
http://www.bbc.com/sport/0/formula1/34034314
http://www.theguardian.com/sport/live/2015/aug/23/f1-belgian-grand-prix-live-2015