बीडब्ल्यूएफ में एथलीट आयोग में 6 सदस्यों की नियुक्ति

प्रश्न-20 दिसंबर‚ 2021 को किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) साइना नेहवाल
(b) पी.वी. सिंधु
(c) अश्विनी पोनप्पा
(d) अपर्णा पोपट
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर‚ 2021 को भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • सिंधु के साथ चुने गए 5 अन्य सदस्य आइरिस वांग (संयुक्त राज्य अमेरिका)‚ रॉबिन टबेलिंग (नीदरलैंड)‚ ग्रेसिया पोली (इंडोनेशिया)‚ किम सोयोंग (कोरिया) और झेंग से वेई (चीन) हैं।
  • इन सभी सदस्यों का कार्यकाल वर्ष 2021 से 2025 तक होगा।
  • आयोग शीघ्र बैठक करेगा और छह सदस्यों के बीच से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला करेगा।
  • बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का अध्यक्ष वर्ष 2025 में होने वाले अगले चुनाव तक परिषद का सदस्य होगा।
  • रियो ओलंपिक‚ 2016 में सिंधु ने रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में कांस्य पदक जीता था।
  • प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सिंधु ने दो रजत‚ दो कांस्य और वर्ष 2019 में स्वर्ण पदक सहित कुल 5 पदक जीते हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://corporate.bwfbadminton.com/players/athletes-commission/
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/badminton/pv-sindhu-appointed-bwfs-athletes-commission-member/articleshow/88392667.cms