बहु-राष्ट्रीय अभ्यास जैपेड‚2021

प्रश्न-3-16 सितंबर‚ 2021 के मध्य बहु-राष्ट्रीय अभ्यास जैपेड‚2021 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) बबीना‚ भारत
(b) वोल्गोग्राड‚ रूस
(c) जैसलमेर‚ भारत
(d) निझनी‚ रूस
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 3-16 सितंबर‚ 2021 के मध्य बहुराष्ट्रीय अभ्यास जैपेड (ZAPAD), 2021 निझनी (Nizhniy) रूस में आयोजित होगा।
  • इस युद्धाभ्यास में यूरेशियन और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के 12 से अधिक देश भाग लेंगे।
  • जिसमें भारतीय सेना का 200 सैनिकों का एक दल प्रतिभाग करेगा।
  • जैपेड 2021 रूसी सशस्त्र बलों के थिएटर स्तर के अभ्यासों में से एक है।
  • यह मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर केंद्रित होगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1751101

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1751178

https://www.thehindu.com/news/national/200-army-personnel-to-take-part-in-multinational-exercise-zapad-2021-in-russia/article36236065.ece