बलांगीर स्थित एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र

BPCL LPG Bottling Plant at Balangir Dedicated to the Nation
प्रश्न-27 दिसंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओडिशा के बलांगीर में निर्मित एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इस संयंत्र के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं हैं?
(a) यह संयंत्र बलांगीर जिले के बरकानी गांव में बनाया गया है।
(b) इस बॉटलिंग संयंत्र का निर्माण तेल विपणन कंपनी बीपीसीएल द्वारा किया गया है।
(c) इस संयंत्र की निर्माण लागत राशि 103 करोड़ रुपये है।
(d) इस संयंत्र की आधारशिला 21 मई, 2017 को रखी गई थी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 27 दिसंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओडिशा के बलांगीर में निर्मित एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • यह संयंत्र बलांगीर जिले के बरकानी गांव में बनाया गया है।
  • यह संयंत्र तेल विपणन कंपनी बीपीसीएल द्वारा निर्मित है।
  • इस संयंत्र की आधारशिला 21 मई, 2018 को तत्कालीन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास मंत्री धर्मेद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत तथा पटनागढ़ के विधायक के.वी. सिंह देव ने रखी थी।
  • इस संयंत्र की निर्माण लागत राशि 103 करोड़ रुपये है जो 19 महीने के समय में निर्मित किया गया है।
  • बलांगीर में स्थापित इस संयंत्र से पश्चिमी ओडिशा के 14 जिले लाभान्वित होंगे।
  • बीपीसीएल के अलावा कई अन्य तेल विपणन कंपनियों के बॉटलिंग संयंत्र ओडिशा में बालासोर, झारसुगुडा, खुर्दा और जटनी में स्थापित हैं।
  • इन कंपनियों की योजना खुर्दा और रायगढ़ (Rayagada) में भी बॉटलिंग संयंत्र लगाने की है।
  • इन संयंत्रों के बन जाने पर ओडिशा में एलपीजी बॉटलिंग संयंत्रों की कुल संख्या 7 हो जाएगी, जहां पर प्रतिवर्ष 4.06 करोड़ एलपीजी सिलेंडर भरे जाएंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=196150

http://www.newsonair.com/News?title=VP-Venkaiah-Naidu-to-inaugurate-an-LPG-bottling-plant-of-BPCL-in-Bolangir%2C-Odisha-today&id=376701

https://orissadiary.com/odisha-governor-ganeshi-lal-dedicates-lpg-bottling-plant-in-bolangir-to-the-nation/