बर्ड फेस्टिवल

From Feb 9, 3-day international bird festival at Dudhwa

प्रश्न-9-11 फरवरी, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय पक्षी महोत्सव का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) कार्बेट नेशनल पार्क
(b) दुधवा नेशनल पार्क
(c) चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य
(d) केवलादेव राष्ट्रीय पार्क
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9-11 फरवरी, 2018 के मध्य जैव विविधता के लिए विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क में अंतरराष्ट्रीय पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • इस महोत्सव में देश और दुनिया के 200 से अधिक पक्षी विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य दुधवा पार्क में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • अंतरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त वाल्डलाइफ फिल्म एवं वृत्तचित्र निर्माता माइक पाण्डेय को इस महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • इस तीन दिनी महोत्सव के दौरान विशेषज्ञ इस अभ्यारण्य में रहने वाले 450 प्रजातियों के पक्षियों के विषय में सूचनाएं एकत्र करेंगे।

संबंधित लिंक
https://www.patrika.com/gorakhpur-news/mike-pandey-will-be-brand-ambassdor-of-international-bird-festival-1-2291462/
https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gorakhpur/story-mike-pandey-of-gorakhpur-will-become-the-brand-ambassador-of-international-bird-festival-1773154.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/from-feb-9-3-day-international-bird-festival-at-dudhwa-118012800396_1.html
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/from-feb-9-3-day-international-bird-festival-at-dudhwa-1155926-2018-01-28