बंदर हिंसक जानवर (वर्मिन) घोषित

MONKEY DECLARED AS VERMIN

प्रश्न-फरवरी, 2019 में किस राज्य में 1 वर्ष की अवधि के लिए बंदरों को हिंसक जानवर (वर्मिन) घोषित किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) उत्तराखंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 फरवरी, 2019 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 11 जिलों की 91 तहसीलों और उप-तहसीलों में बंदरों को अगले एक वर्ष के लिए पुनः हिंसक जानवर (Vermin) घोषित किया गया।
  • इस संबंध में केन्द्र ने 14 फरवरी, 2019 को एक अधिसूचना जारी की और 91 तहसीलों और उप-तहसीलों में बंदरों को हिंसक जानवर (वर्मिन) घोषित किया।
  • यह अधिसूचना 21 फरवरी, 2019 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई।
  • अधिसूचना के तहत बंदरों को मारने की अनुमति प्रदान की गई है।
  • वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश में 10 जिलों की 38 तहसीलों और उप-तहसीलों में बंदरों को हिंसक जानवर (वर्मिन) घोषित किया गया था।
  • इस अधिसूचना की अवधि 20 दिसंबर, 2017 को एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी।
  • वन्य जीव अधिनियम, 1972 की धारा 62 के अन्तर्गत केन्द्र को अधिकार है कि वह अनुसूची I तथा II के अतिरिक्त अन्य जंगली जानवरों को निर्दिष्ट क्षेत्र तथा अवधि के लिए हिंसक घोषित कर सकता है। 

   लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newindianexpress.com/nation/2019/feb/23/monkeys-again-declared-vermin-in-eleven-districts-of-himachal-pradesh-1942811.html