फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट, 2019

Forbes India Rich List, 2019
प्रश्न-10 अक्टूबर, 2019 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) मुकेश अंबानी
(b) दिलीप सांघवी
(c) गौतम अडानी
(d) हिंदुजा ब्रदर्स
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 10 अक्टूबर, 2019 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की वार्षिक सूची (India’s 100 Richest People), 2019 जारी की गई।
  • इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 51.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 12वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
  • गौतम अडानी 15.7 विलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • 15.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा ब्रदर्स तीसरे स्थान पर रहे।
  • पलोनजी मिस्त्री 15 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
  • उदय कोटक 14.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
  • जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 5.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर, जबकि सूची में 20वें स्थान पर रहीं।
  • इस सूची में बायजू रवीन्द्रन (38वर्ष) 1.91 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे युवा धनी व्यक्ति रहे।
  • जबकि देवेंद्र जैन (90 वर्ष) 1.73 बिलियन संपत्ति के साथ सबसे वृद्ध धनी व्यक्ति रहे।

   लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/sites/forbespr/2019/10/10/big-gains-for-some-on-2019-forbes-india-rich-list-despite-challenging-year/#1656f7f01857