फोर्ब्सः विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची, 2019

The World's 100 Most Powerful Women
प्रश्न-12 दिसंबर, 2019 को अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची, 2019 जारी की गई। इसमें किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) थेरेसा मे
(b) एंजेला मर्केल
(c) क्रिस्टीन लेगार्ड
(d) उर्सुला वोन डेर लेयेन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 12 दिसंबर, 2019 को अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची (The World’s 100 Most Powerful Women), 2019 जारी की गई।
  • इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात यूरोपियन केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को दूसरा, यूएसए के प्रतिनिधि सभा की पहली महिला अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • यूरोपियन आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को चौथा तथा जनरल मोटर्स कंपनी की अध्यक्ष और सीईओ मैरी बारा को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा गेट्स को इस सूची में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 34वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) की सीईओ रोशनी नाडार मल्होत्रा को 54वां तथा भारत की जैव-प्रौद्योगिकी एवं औषधि कंपनी बायोकॉन (Biocon) की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को 65वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • विश्व की अन्य प्रमुख हस्तियों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को 29वां तथा स्वीडन की प्रसिद्ध जलवायु परिवर्तन कार्यकर्त्री ग्रेटा थनबर्ग को 100वां स्थान प्राप्त हुआ है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/power-women/#6cd0558d5e25

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/nirmala-sitharaman-is-the-new-entrant-in-forbes-list-of-worlds-most-powerful-women/forbes-list-of-worlds-100-most-powerful-women/slideshow/72510937.cms