फॉर्च्यून की चेंज द वर्ल्ड सूची, 2018

प्रश्न-हाल ही में जारी फॉर्च्यून की चेंज ऑफ द वर्ल्ड सूची, 2018 में किस भारतीय कंपनी को पहला स्थान प्राप्त हुआ?
(a) रिलायंस जियो
(b) विप्रो
(c) टीसीएस
(d) बीएसएनएल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 अगस्त, 2018 फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा ‘चेंज द वर्ल्ड सूची, 2018’ जारी की गई।
  • सूची में 19 देशों की 57 कंपनियों को स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में विश्व की ऐसी कंपनियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने विश्व की सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में सहायता प्रदान कर अपने लाभ का मार्ग तैयार किया है।
  • इस सूची में भारतीय दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ध्यातव्य है कि भारत में रिलायंस जियो के 215 मिलियन उपभोक्ता हैं।
  • सूची में फार्मास्युटिकल कंपनी मर्क (MERCK) और बैंक ऑफ अमेरिका को क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • चीन की इंटरनेट सेवा और रिटेल कंपनी अलीबाबा ग्रुप को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इंटरनेट को मूलभूत मानव अधिकार घोषित किया गया है।
  • फॉर्च्यून द्वारा वर्ष 2015 में पहली बार चेंज ऑफ द वर्ल्ड सूची जारी की गई।
  • वर्ष 2018 की सूची चेंज ऑफ द वर्ल्ड सूची का चौथा संस्करण है।
  • इस सूची में 1 बिलियन डॉलर या अधिक राजस्व वाली कंपनियों को शामिल किया जाता है।

[एन. ओझा ]

संबंधित लिंक…
http://fortune.com/change-the-world/