फीफा विश्व कप‚ 2022 का अधिकारिक प्रायोजक

प्रश्न-24 मार्च‚ 2022 को किस कंपनी को फीफा विश्व कप‚ 2022 का आधिकारिक प्रायोजक घोषित किया गया है?
(a) ड्रीम- 11
(b) बायजूस
(c) टाटा समूह
(d) रिलायंस जियो
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मार्च‚ 2022 को विश्व की अग्रणी एडटेक कंपनी ‘बायजूस’ (BYJU’S) को फीफा विश्व कप‚ 2022 का आधिकारिक प्रायोजक घोषित किया गया है।
  • इस साझेदारी के माध्यम से ‘बायजूस’ (BYJU) फीफा विश्व कप‚ 2022 के मार्क्स‚ प्रतीक और संपत्ति के अपने अधिकारों का लाभ उठाएगा और विश्व भर के उत्साही फुटबॉल प्रशंसकों से जुड़ने के लिए अद्वितीय प्रचार चलाएगा।
  • यह बहुयामी प्रेरणा योजना के हिस्से के रूप में शैक्षिक संदेशों के साथ आकर्षक और रचनात्मक सामग्री तैयार करेगा।
  • विश्व भर में 150 मिलियन शिक्षार्थियों के साथ ‘बायजूस’ तकनीक-संचालित‚ व्यक्तिगत और आकर्षक शैक्षिक सामग्री और उत्पादों में अग्रणी है।
  • ‘बायजूस’ ने भारत में डिजिटल शिक्षा से वंचित समुदायों के 3.4 मिलियन छात्रों को सशक्त बनाया है और वर्ष 2025 तक अपने देश में 10 मिलियन ‘छात्रों तक पहुंचने’ का लक्ष्य रखा है।
  • ध्यातव्य है कि ‘बायजूस’ फीफा विश्व कप से जुड़ने वाली पहली फर्म है।
  • साथ ही ‘बायजूस’ इस टूर्नामेंट को पूरे विश्व में स्पॉन्सर करने वाला पहला (Ed Tech) एडटेक कंपनी भी है।

लेखकविजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक-

https://www.fifa.com/tournaments/mens/worldcup/qatar2022/media-releases/byjus-announced-as-official-sponsor-of-fifa-world-cup-qatar-2022-tm