फरवरी 2018 में नोबेल पुरस्कार शृंखला का आयोजन

Goa to hold Nobel Prize Series-India 2018

प्रश्न-फरवरी, 2018 में नोबेल पुरस्कार शृंखला-भारत 2018 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) गोवा
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 नवंबर, 2017 को गोवा सरकार, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग तथा नोबेल मीडिया (स्वीडन) ने फरवरी, 2018 में होने वाले नोबेल पुरस्कार शृंखला-भारत, 2018 का आयोजन करने हेतु त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इसका आयोजन 1-28 फरवरी, 2018 तक के मध्य गोवा में होगा।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नोबेल मीडिया (स्वीडन) तथा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सहयोग से किया जाएगा।
  • इसका मुख्य विषय-‘जीवन पर विज्ञान के प्रभाव’ (Science Impacts life) होगा।
  • इस आयोजन का उद्देश्य-प्रौद्योगिकी के बजाय लोगों को शुद्ध विज्ञान की ओर आकर्षित करना है।
  • नोबेल पुरस्कार शृंखला-भारत 2018 के तहत नोबेल संग्रहालय, स्वीडन में एक माह की लंबी अवधि तक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
  • भारत में नोबेल पुरस्कार शृंखला का पहला संस्करण जनवरी, 2017 में गुजरात में आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/states/goa-to-hold-nobel-prize-series-india-2018/article19977453.ece
http://nobelprizeseries.in/