प्रो.विजय शंकर व्यास

Economist Vijay Shankar Vyas passes away

प्रश्न-हाल ही में प्रो. विजय शंकर व्यास का निधन हो गया। वह थे-
(a)  कृषि वैज्ञानिक
(b) कृषि अर्थशास्त्री
(c)  पर्यावरणविद्
(d) भौतिकविद्
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 सितंबर, 2018 को प्रसिद्ध भारतीय कृषि अर्थशास्त्री प्रो. विजय शंकर व्यास का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
  • वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके थे।
  • इसके अलावा, वह IIM अहमदाबाद के निदेशक और आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य भी रह चुके थे।
  • वह राजस्थान के प्रथम स्टेट प्लानिंग बोर्ड के प्रथम उपाध्यक्ष भी थे।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/economist-vijay-shankar-vyas-passes-away/article24936642.ece
http://eac.gov.in/aboutus/mempro3.htm