प्रो. यशपाल

Prof yashpal

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. यशपाल का निधन हो गया। वह थे-
(a) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष
(b) परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष
(c) इसरो के पूर्व अध्यक्ष
(d) डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 जुलाई, 2017 को प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं विज्ञानिक प्रो. यशपाल का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 26 नवंबर, 1926 को झांग (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक शहर) में हुआ था।
  • उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में परास्नातक तथा मैसाचुसैट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (MIT) से भौतिकी में ही पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।
  • प्रो. यशपाल ने अपने कैरियर की शुरूआत मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से शुरू किया था।
  • वर्ष 1973 में वह केंद्र सरकार द्वारा अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पहले निदेशक नियुक्त हुए थे।
  • वह वर्ष 1986-1991 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष थे।
  • वर्ष 2007-12 तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति रहे।
  • शिक्षा एवं विज्ञान में उनके अहम योगदान हेतु केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1976 में पद्म भूषण तथा वर्ष 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा उन्हें वर्ष 2009 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वह दूरदर्शन पर ‘टर्निंग प्वाइंट’ नामक एक वैज्ञानिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करते थे।

संबंधित लिंक
https://khabar.ndtv.com/news/india/prof-yashpal-no-more-1728772
http://www.sac.gov.in/Vyom/Prof.YashPal.jsp
https://en.wikipedia.org/wiki/Yash_Pal