प्रो.एन.एन. विग

प्रश्न-हाल ही में प्रो.एन.एन.विग का निधन हो गया। वह थे?
(a) पर्यावरणविद्
(b) मनोचिकित्सक
(c) कृषि वैज्ञानिक
(d) इतिहासकार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 जुलाई, 2018 को प्रसिद्ध मनोचिकित्सक प्रो. एन.एन. विग का निधन हो गया।
  • वह 88 वर्ष के थे।
  • उन्हें मनोचिकित्सा विभाग का जनक कहा जाता था।
  • उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई अध्ययनों का नेतृत्व किया।
  • वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में मनोचिकित्सा विभाग के भी प्रमुख रहे थे।
  • उन्होंने भारत और कई अन्य देशों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विकास में योगदान दिया था।
  • वह वर्ष 1984 से 1990 तक मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रीय कार्यालय (EMRO) में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्रीय सलाहकार थे।
  • उन्होंने देश में पहली बार लखनऊ में साइकेट्री यूनिट स्थापित किया था।

संबंधित लिंक…
https://www.hindustantimes.com/punjab/father-of-psychiatry-dr-nn-wig-is-no-more/story-AkI6I3kKEXYddzKMBDdwDJ.html
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/doyen-of-indian-psychiatry-n-n-wig-dies-at-88-118071300714_1.html