प्रोजेक्ट SURE

Union Textiles Minister launches Project SURE
प्रश्न-22 अगस्त, 2019 में किस मंत्रालय द्वारा प्रोजेक्ट SURE के शुरुआत की घोषणा की गई?
(a) कपड़ा मंत्रालय
(b) मानव संसाधन मंत्रालय
(c) जल शक्ति मंत्रालय
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा प्रोजेक्ट SURE के शुरुआत की घोषणा की गई।
  • इस परियोजना की शुरुआत क्लोथिंग मैनुफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI), यूनाइटेड नेशन्स इन इंडिया व IMG Reliance (इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप) के संयुक्त सहयोग से की गई है।
  • इसकी घोषणा मुंबई में आयोजित लैक्मे फैशन वीक-2019 के दौरान की गई।
  • परियोजना की शुरुआत फैशन उद्योग द्वारा स्वच्छ पर्यावरण में योगदान के उद्देश्य से की गई है।
  • इस परियोजना के तहत 5 सूत्रीय कार्ययोजना की चर्चा की गई है।

(1) विभिन्न ब्रांड द्वारा वर्तमान में उत्पादित किए जा रहे कपड़ों के पर्यावरणीय प्रभाव की समझ विकसित करना।

(2) पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले प्रमाणित कच्चे माल को लगातार प्राथमिकता देने व उपयोग करने हेतु एक स्थायी सोर्सिंग नीति विकसित करना।

(3)  स्थाई व नवीकरणीय सामग्री व प्रक्रियाओं का चयन करके मूल्य शृंखला में सही निर्णय लेना।

(4)  ऑनलाइन व फिजिकल स्टोर्स, प्रोडक्ट टैग सोशल मीडिया, विज्ञापन अभियाननों व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहल का क्रियान्वयन किया जाना।

(5)  उपर्युक्त माध्यमों से वर्ष 2025 तक आपूर्ति शृंखला को पर्यावरण अनुकूल सतत् शृंखला में परिवर्तित करना।

  • 30000 करोड़ रुपये के संयुक्त उद्योग मूल्य वाले 16 प्रमुख ब्रांडों ने इस पहल को क्रियान्वित करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।
  • इन ब्रांडों में आदित्य बिड़ला फैशन व रिटेल अरविंद फैशन, बिबा, लाइफस्टाइल, लिवाइस मैक्स, रेमंड इत्यादि शामिल हैं।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • परियोजना SURE का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्य (SDG) 2030 में योगदान करना है।
  • सतत् विकास लक्ष्य-12 (SDG-12) जिम्मेदार खपत व उत्पादन से संबंधित है।
  • यह परियोजना पर्यावरण के प्रति जागरुक उपभोक्ता की जरूरतों को संबोधित करेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1582685

http://texmin.nic.in/