प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार, 2019

Pritzker Architecture Prize

प्रश्न-वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार किसे प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है?
(a) अराता इसोजाकी
(b) बालकृष्ण दोशी
(c) जॉन शोर
(d) पी.वी. रमेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 मार्च, 2019 को जापान के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अराता इसोजाकी को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित ‘प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार’ (Pritzker Architecture Prize) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
  • यह आर्किटेक्चर के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है।
  • इसे ‘आर्किटेक्चर का नोबेल’ भी कहा जाता है।
  • पुरस्कार स्वरूप उन्हें 1 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 का यह पुरस्कार भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी को प्रदान किया गया था।
  • वह, यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय थे।

[लेखक- विवेक त्रिपाठी]

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pritzkerprize.com/laureates/arata-isozaki

https://www.nytimes.com/2019/03/05/arts/design/pritzker-architecture-prize-arata-isozaki.html

https://www.pritzkerprize.com/

https://www.wallpaper.com/architecture/arata-isozaki-wins-the-pritzker-prize-2019