प्राचीन पक्षी के प्रजाति के जीवाश्म की खोज

world's oldest bird fossils features bony teeth
प्रश्न-जैविक विकास के क्रम में पक्षी वर्ग का विकास हुआ-
(a) मत्स्य वर्ग से
(b) उभयचर वर्ग से
(c) सरीसृप वर्ग से
(d) स्तनपायी वर्ग से
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • सितंबर, 2019 में क्राइस्ट चर्च के उत्तर में समुद्री पक्षी के जीवाश्म की खोज वैज्ञानिकों को पक्षी के विकास के सिद्धांत पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रही है।
  • 62 मिलियन वर्ष पूर्व पाए जाने वाले प्रोटोडान्टोप्टेटिक्स का एक जीवाश्म पिछले वर्ष न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर वैपाटा ग्रीनसैंड साइट पर पाया गया।
  • संबंधित जीवाश्म शौकिया जीवाश्म शास्त्री Leigh Love द्वारा खोजा गया था और इसका नाम उन्होंने अपनी पत्नी के नाम Ruth के नाम पर Protoclontoptexyx ruthal रखा।
  • यह दुनिया की सबसे पुरानी नामित पक्षी प्रजातियों में से एक है, जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में पाया जाने वाला सबसे पुराना (Bony toothed Brird Pelagornithids) है।
  • कैंटबरी म्यूजियम क्यूरेटर पाल स्कोफील्ड ने बताया कि इस पक्षी के जीवाश्म की खोज के पूर्व सभी Pelagornithids उत्तरी गोलार्द्ध में पाए गए थे और इनका विकास उत्तरी गोलार्द्ध में ही हुआ था।
  • गेराल्ड मेयर, फ्रैंकफर्ट स्थित नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा बताया गया कि यह खोज एक आश्चर्यजनक एवं अप्रत्याशित है क्योंकि इसके कंकाल की संरचना पक्षियों के विकास के समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
  • अंतिम पेलागार्निथिड्स प्रजाति 2.5 मिलियन वर्ष पूर्व समाप्त हो गई। संबंधित विवरण 18 सितंबर, 2019 को जरनल पेपर्स इन पैलीन्टोलोजी में प्रकाशित किया गया है।
  • जैविक विकास के क्रम में पक्षी वर्ग का विकास सरीसृप वर्ग से हुआ है जिसका ठोस प्रमाण आर्कियोप्टेटिक्स का जीवाश्म है। यह एक ऐसा जीवाश्म है, जो जुरासिक युग के चट्टानों द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसमें सरीसृप वर्ग एवं पक्षी वर्ग दोनों के लक्षण विद्यमान है।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://edition.cnn.com/2019/09/18/world/worlds-oldest-bird-fossil-teeth-scn-trnd/index.html

https://phys.org/news/2019-09-scientists-world-oldest-bird-species.html