प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार-2015

Prime Minister’s Shram Awards for the year 2015 Announced

प्रश्न-24 जनवरी, 2017 को केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार, 2015’ की घोषणा की। यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं-
(a) केवल सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के कामगारों को
(b) केवल निजी क्षेत्र इकाइयों के कामगारों को
(c) सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र इकाइयों के कामगारों को
(d) केवल महिला कामगारों को
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी, 2017 को केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार,-2015’ की घोषणा की।
  • ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों के 56 कामगारों को प्रदान किए जाएंगे।
  • ये कामगार उन उद्यमों से संबंधित हैं जहां 500 या उससे अधिक लोग काम करते हैं।
  • ये पुरस्कार कामगारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, साहस और उत्पादकता में शानदार योगदान के लिए दिए जाते हैं।
  • ये पुरस्कार श्रम रत्न, श्रम भूषण, श्रम वीर/वीरांगना तथा श्रम श्री/देवी वर्ग में प्रदान किए जाते हैं।
  • इस वर्ष प्रतिष्ठित श्रम रत्न पुरस्कार के कोई योग्य नामांकन नहीं मिला।
  • श्रम भूषण प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 4 है जिसमें एक महिला भी शामिल है।
  • इस पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये नगद और ‘प्रमाण पत्र’ प्रदान किया जाता है।
  • श्रम वीर/वीरागंना पुरस्कार प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 24 है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
  • इस पुरस्कार के तहत 60 हजार रुपये नगद तथा ‘प्रमाण पत्र’ प्रदान किया जाता है।
  • श्रमश्री/देवी प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 28 है, जिसमें एक महिला शामिल है।
  • इस पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये नकद तथा ‘प्रमाण पत्र’ प्रदान किया जाता है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157617
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59252