प्रथम बहुराज्यीय मेगा मॉक सुनामी अभ्यास-2017

Multi State Mega Mock Tsunami Exercise

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के संपूर्ण पूर्वी तट पर सुनामी तैयारी को लेकर एक बहुराज्यीय मेगा मॉक सुनामी अभ्यास का संचालन किया। इस अभ्यास में कुल कितने राज्य/केंद्र शासित राज्य शामिल थे?
(a) 5
(b) 3
(c) 4
(d) 7
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 नवंबर, 2017 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के संपूर्ण पूर्वी तट पर सुनामी तैयारी को लेकर प्रथम बहुराज्यीय मेगा मॉक सुनामी अभ्यास (First Multi State Mega Mock Tsunami Exercise)-2017 का संचालन किया।
  • यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) तथा भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOlS) के सहयोग से किया गया।
  • यह अभ्यास 4 राज्यों-पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तथा 1 केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के 35 तटीय जिलों में एक साथ किया गया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य शुरूआती चेतावनी को बेहतर बनाने तथा उच्च तीव्रता वाली सुनामी के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना था।
  • यह कार्यक्रम 5 नवंबर, 2017 को मनाए गए दूसरे विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से एक है।
  • इस अभ्यास के तहत पूर्वी समुद्री तट पर तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए सुनामी आपदा का कृत्रिम परिदृश्य प्रस्तुत किया गया।
  • यह अभ्यास महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का पूर्वी समुद्री तट चक्रवात और सुनामी के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2004 के हिंद महासागर सुनामी के कारण यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
  • यह अभ्यास राज्यों को उनके संसाधनों, प्रक्रियाओं और योजनाओं को अद्यतन बनाने में बहुत मदद करेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173811