पेगी व्हिटसन

प्रश्न-हाल ही में पेगी व्हिटसन चर्चा में रही। वह हैं-
(a) वैज्ञानिक
(b) अभिनेत्री
(c) साहित्यकार
(d) अंतरिक्ष यात्री
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून, 2018 को नासा की प्रमुख अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन (Peggy Whitson) एजेंसी से सेवानिवृत्त हुईं।
  • व्हिटसन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की दो बार महिला कमांडर रह चुकी हैं।
  • इनके नाम ISS की पहली महिला कमांडर होने का भी रिकॉर्ड है।
  • वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन का समापन हो गया।
  • यह मिशन विगत वर्ष नवंबर माह में शुरू हुआ था।
  • इस मिशन के तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए।
  • अंतरिक्ष केंद्र पर यह उनका तीसरा दीर्घकालिक मिशन था।
  • इसके साथ ही उनके कैरियर की कुल स्पेसवॉक की संख्या 10 हो गई है।
  • उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन व्यतीत किए जो किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा बिताए गए सर्वाधिक समय का रिकॉर्ड है।
  • वह अंतरिक्ष अन्वेषण में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला अंतरिक्ष यात्री भी रह चुकी हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/press-release/record-setting-nasa-astronaut-peggy-whitson-retires
https://www.nasa.gov/astronauts/biographies/peggy-a-whitson
https://www.space.com/40909-record-breaking-nasa-astronaut-peggy-whitson-retires.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Peggy_Whitson
https://www.ndtv.com/world-news/worlds-oldest-female-astronaut-peggy-whitson-coming-back-to-earth-1745364