पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020

Earth Sciences Ministry announces National Awards for excellence in Earth System Science

प्रश्न-29 जुलाई, 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किया गया। इस वर्ष लाइफटाइम उत्कृष्टता पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) प्रो. अशोक साहनी
(b) डॉ. बिदिता डी.एस. खांडेपारकर
(c) डॉ. इंद्र शेखर सेन
(d) डॉ. एम.ए. आत्मानंद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 जुलाई, 2020 को पृथ्वी विज्ञान प्रणाली में उत्कृष्टता के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020 घोषित किया गया।
  • घोषित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

1. समुद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-सीएसआईआर- राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, विशाखापट्टनम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वी.वी.एस.एस. शर्मा तथा राष्ट्रीय ध्रुवीय केंद्र एवं समुद्र अनुसंधान के निदेशक डॉ.एम. रविचंद्रन।

  • वातावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020-तिरुवनंतपुरम के वीएसएसी के वैज्ञानिक-एसएफ डॉ.एस. सुरेश बाबू। 
  • भू-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग के एन.वी. चलापति राव।
  • समुद्र प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020-राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई के निदेशक डॉ. एम.ए. आत्मानंद।
  • महिला वैज्ञानिक के लिए डॉ. अन्ना मणि राष्ट्रीय पुरस्कार, 2020-CSIR राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा की वरिष्ठ डॉ. बिदिता डी.एस. खांडेपारकर।
  • लाइफटाइम उत्कृष्टता पुरस्कार, 2020-प्रोफेसर अशोक साहनी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/News?title=Earth-Sciences-Ministry-announces-National-Awards-for-excellence-in-Earth-System-Science&id=395998

https://www.moes.gov.in/awards