पुसरला वेंकट सिंधु

PV Sindhu

प्रश्न-हाल ही में निम्न में से किस महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक प्राप्त किया है?
(a) सपना पूनिया
(b) पी.वी. सिंधु
(c)  दीपा कर्माकर
(d) हिना सिद्धू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 अगस्त, 2016 को रियो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ।
  • रियो सेंट्रो पवेलियन 4 के कोर्ट 1 पर खेले गया यह मुकाबला विश्व की नंबर 10 रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु एवं विश्व की नंबर एक शटलर स्पेन की कैरोलिना मारिन के मध्य खेला गया।
  • इस मुकाबले में भारतीय महिला शटलर पी.वी. सिंधु स्पेन की शटलर कैरोलिना मारीन से 21-19,12-21,15-21 से पराजित हुई एवं इन्होंने प्रतियोगिता का रजत पदक हासिल कर इतिहास बनाया।
  • पी.वी. सिंधु भारत के लिए किसी भी ओलंपिक में पदक जीतने वाली पांचवीं महिला एथलीट हैं।
  • आलंपिक खेलों में भारत का यह 7वां रजत पदक है।
  • बैडमिंटन स्पर्धा में किसी भी भारतीय एथलीट द्वारा अर्जित किया गया यह प्रथम रजत पदक है।
  • सिंधु ओलंपिक में बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करने वाली प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • रियो ओलंपिक में किसी भी भारतीय एथलीट द्वारा अर्जित किया गया अब तक का दूसरा पदक है।
  • ओलंपिक में यह भारत का कुल 28 वां पदक है।
  • ओलंपिक खेलों की किसी भी स्पर्धा में भारतीय महिला एथलीट द्वारा अर्जित किया गया यह प्रथम रजत पदक है।
  • उल्लेखनीय है कि पी.वी. सिंधु किसी भी ओलंपिक खेल में पदक प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की (21 वर्ष) भारतीय एथलीट हैं।
  • इनसे पूर्व सबसे कम उम्र के भारतीय पदक विजेता एथलीट विजेंदर सिंह थे।
  • पी.वी. सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में हुआ था।
  • पी.वी. सिंधु के कोच (प्रशिक्षण) पुल्लेला गोपीचन्द हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://bwfbadminton.com/2016/08/19/latina-carolina-reigns-womens-singles-final-rio-2016/
http://www.bbc.com/sport/olympics/36690971
http://www.indiatimes.com/sports/rio-olympics/pv-sindhu-scripts-history-becomes-first-indian-woman-to-win-olympic-silver-medal-260281.html
http://hindi.sportskeeda.com/rio-olympics-2016/live-blog-pv-sindhu-vs-carolina-marin-badminton-womens-singles-final