पुलिस संगठनों के आंकड़े (डी.ओ.पी.ओ.) जारी

प्रश्न-सही कथन/कथनों का चुनाव कीजिए।
(a) हाल ही में पुलिस संगठनों के आंकड़े गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया।
(b) डी.ओ.पी.ओ. (DOPO) पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का एक प्रमुख प्रकाशन है।
(c) ये आंकड़े पुलिस के बुनियादी ढांचे, श्रमशक्ति और अन्य संसाधनों की जानकारी का एक महत्वपूर्ण संकलन है।
(d) पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की स्थापना वर्ष 1970 में की गई थी।
कूटः

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 24 अक्टूबर, 2019 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में ‘पुलिस संगठनों के आंकड़े’ (डी.ओ.पी.ओ.-18) जारी किये गये।
  • गौरतलब है कि पुलिस संगठनों के ये आंकड़े पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बी.पी.आर.डी.) का एक प्रमुख प्रकाशन है।
  • ये आंकड़े 01.01.2018 तक अद्यतन हैं।
  • भारत में पुलिस संगठनों के ये आंकड़े सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, सी.ए.पी.एफ. और सी.पी.ओ. से मिली पुलिस के बुनियादी ढ़ांचे, श्रमशक्ति और अन्य संसाधनों की जानकारी का एक महत्वपूर्ण संकलन है।
  • डी.ओ.पी.ओ.-2018 के प्रमुख बिंदु
  • डी.ओ.पी.ओ. के 2017 संस्करण के बाद के एक साल में राज्य पुलिस की स्वीकृत संख्या में 19,686 पुलिस कर्मियों और सी.ए.पी. एफ. के बल में 16,051 पुलिस कर्मियों की वृद्धि हुई है।
  • महिला पुलिस की ताकत में 20.95 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे राज्य पुलिस बलों में महिला कर्मियों की कुल संख्या 1,69,550 हो गई है। इससे भारतीय पुलिस में महिलाओं का कुल प्रतिशत 8.73 तक पहुंच गया है।
  • इस अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों पर प्रशिक्षण व्यय में 20.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • राज्य स्तर पर कुल पुलिस जनसंख्या अनुपात प्रतिलाख की जनसंख्या पर 192.95 पुलिस कर्मियों का था।
  • इस अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार के लगभग 20,149 परिवार कार्टरों का निर्माण किया गया।
  • पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो
  • इसकी स्थापना 28 अगस्त, 1970 को की गई थी।
  • इसकी स्थापना के पीछे मूल उद्देश्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के बारे में भारत सरकार के उद्देश्यों को पूरा करना था।
  • वरिष्ठ आई.पी. एस. अधिकारी वी.एस. कौमुदी इस संस्था के महानिदेशक हैं।

लेखक-वृषकेतु राय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1589296#