पीटर स्नेल

Peter Snell

प्रश्न-13 दिसंबर, 2019 को तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक पीटर स्नेल का निधन हो गया। उन्होंने किस ओलंपिक में 800 मीटर दौड़ का खिताब जीता था?
(a) रोम ओलंपिक, 1960
(b) टोक्यो ओलंपिक, 1964
(c) म्यूनिख ओलंपिक, 1972
(d) मॉन्ट्रियल ओलंपिक, 1976
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 दिसंबर, 2019 को तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक न्यूजीलैंड के पीटर स्नेल का 80 वर्ष की आयु में डलास, संयुक्त राज्य अमेरिका में निधन हो गया।
  • वह मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक थे।
  • स्नेल ने वर्ष 1960 में रोम ओलंपिक में 800 मीटर दौड़ का खिताब जीता था।
  • उन्होंने वर्ष 1964 में टोक्यो ओलंपिक में 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दोहरा खिताब जीता।
  • उन्होंने वर्ष 1962 में पर्थ में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 880 यार्ड्स और मील में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.stuff.co.nz/sport/other-sports/118196968/new-zealand-athletics-legend-peter-snell-dies-aged-80
https://www.theguardian.com/sport/2019/dec/20/sir-peter-snell-obituary
https://www.nytimes.com/2019/12/16/sports/olympics/peter-snell-dead.html