पाल वाल्कर : पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख का निधन

प्रश्न-महंगाई से लड़ने के लिए जाने, जाने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख निम्न में से कौन थे?
(a) विलियम डडले
(b) जोन विलियम
(c) ई. जेराल्ड कारीगन
(d) पाल वाल्कर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 8 दिसंबर, 2019 को महंगाई से लड़ने के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख पालवास्कर का 92 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया।
  • पाल वाल्कर द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में वर्ष 1979 में उस समय कार्यभार संभाला गया, जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीत की चपेट में आ रही थी। उपभोक्ता मूल्य वर्ष 1979 एवं 1980 में 13% था।
  • पाल वाल्कर द्वारा कीमतों में नियंत्रण लाने के लिए अथक प्रयास किया गया जिसके दृष्टिगत उन्होंने ब्याज दर को 11% से बढ़ाकर 20% तक कर दिया।
  • अमेरिका में उच्च ब्याज दरों के कारण लोगों और कंपनियों को उधार लेना इतना महंगा कर दिया कि अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर होती गई और मंदी का माहौल बन गया। इस स्थिति के कारण पाल वाल्कर को अपमानित भी होना पड़ा था।
  • पाल वाल्कर के इस निर्णय से मुद्रास्फीत में गिरावट आई तथा उनके द्वारा ब्याज दरों को कम करना शुरू कर दिया गया।
  • पाल वाल्कर ने 11 अगस्त, 1987 तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में कार्य किया।
  • अमेरिका में वर्ष 2008 में वित्तीय संकट के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा पाल वाल्कर की आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति की गई थी।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nytimes.com/2019/12/09/business/paul-a-volcker-dead.html