पापुआ न्यू गिनी में सर्वाधिक जीवित स्वदेशी भाषाएं

Most living indigenous languages in Papua New Guinea
प्रश्न-7 अगस्त, 2019 को एथनोलोग (भाषा निर्देशिका) द्वारा जारी एक सूची के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में सर्वाधिक जीवित स्वदेशी भाषाएं हैं, इस सूची में भारत का कौन-सा स्थान है?
(a) द्वितीय
(b) तृतीय
(c) चतुर्थ
(d) पंचम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 7 अगस्त, 2019 को एथनोलोग (भाषा निर्देशिका) द्वारा एक सूची जारी की गई।
  • इस सूची के अनुसार विश्व में कुल 7111 जीवित भाषाएं (इसका उपयोग अभी भी किया जा रहा है) हैं।
  • एथनोलोग (भाषा-निर्देशिका) के अनुसार प्रशांत महासागर में स्थित द्विपीय देश ‘पापुआ न्यू गिनी’ में सर्वाधिक जीवित स्वदेशी भाषाएं हैं। इनकी संख्या 840 है।
  • भारत इस सूची में ‘चौथे’ स्थान पर है।
  • उल्लेखनीय है, कि भारत जैसे विशाल देश में वर्तमान में कुल ‘453’ जीवित स्वदेशी भाषाएं हैं।
  • अमेरिका में 335 तथा ऑस्ट्रेलिया में कुल 319 स्वदेशी भाषाएं वर्तमान में बोली जाती हैं।
  • एशिया में कुल 2303 जीवित स्वदेशी भाषाएं बोली जाती हैं, जबकि अफ्रीका में कुल 2140 जीवित स्वदेशी भाषाएं बोली जाती हैं।
  • ध्यातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र ने ‘वर्ष 2019’ को स्वदेशी भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।
  • इसका उद्देश्य स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/6-of-the-worlds-languages-are-spoken-in-india/article28851168.ece