पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम, 2017

Vidhan sabha election 20017

प्रश्न-निम्नलिखित राज्यों को उनके विधानसभा सीटों से सुमेलित कीजिए?
       राज्य                            विधानसभा (सीट)
(a)  उत्तर प्रदेश                   (I) 70
(b)  गोवा                           (II) 403
(c)  मणिपुर                        (III) 117
(d)  पंजाब                          (IV) 60
(e)  उत्तराखंड                     (V) 40

विकल्प

 ABCDE
(a)IIVIVIIII
(b)VIIIIIIVI
(c)IIIIIIVVI
(d)IIIVIVIII

उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च 2017 को पांच राज्यों (गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश) के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
  • उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को, जबकि पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ। मणिपुर और गोवा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ।
  • उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को 9, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेंस को 7, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4, राष्ट्रीय लोकदल एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल को एक-एक जबकि 3 सीटें निर्दलों को प्राप्त हुई।
  • उत्तर प्रदेश के चुनावों में बीजेपी को 39.7%, बसपा को 22.2% और सपा को 21.8% मत प्राप्त हुए।
  • 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड राज्य में बीजेपी को 57, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 11 जबकि निर्दलों को 2 सीटें प्राप्त हुईं।
  • ध्यातव्य है कि उत्तराखंड के लोहाघाट सीट पर एक बूथ पर पुनर्मतदान के पश्चात 15 मार्च को मतगणना के पश्चात भाजपा के प्रत्याशी पूरन सिंह फर्तयाल को विजयी घोषित किया गया।
  • इस राज्य में बीजेपी को 46.5%, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 33.5 जबकि निर्दलों को 10.0% मत प्राप्त हुआ।
  • 117 विधानसभा सीट वाले पंजाब राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 77, आम आदमी पार्टी (आप) को 20, शिरोमणि अकाली दल को 15, बीजेपी को 3 जबकि लोक इंसाफ पार्टी को 2 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
  • कांग्रेस को पंजाब में 38.5%, शिरोमणि अकाली दल को 25.2%, आप को 23.7%, मत प्राप्त हुए।
  • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 28, बीजेपी को 21, नागा पीपुल्स फ्रंट एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4-4, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी एवं निर्दलों को 1-1 सीट प्राप्त हुई।
  • इस राज्य में बीजेपी को 36.3% जबकि कांग्रेस को 35.1% मत प्राप्त हुए।
  • 40 विधानसभा सीट वाले गोवा राज्य में कांग्रेस को 17, बीजेपी को 13, महाराष्ट्रवादी गोमंटक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी एवं निर्दलों को 3-3 जबकि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को 1 सीट पर विजय मिली।
  • गोवा में बीजेपी को 32.5% जबकि कांग्रेस को 28.4% मत मिले।
  • इन चुनावों में कुल 133 सीटें अनुसूचित जाति, और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं।
  • अनुसूचित जाति के लिए गोवा और मणिपुर में 1-1 पंजाब में 34, उत्तराखंड में 13 और उत्तर प्रदेश में 84 सीटें आरक्षित थीं।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए मणिपुर में 19, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में 2-2 सीटें आरक्षित थीं।
  • पांच राज्यों के 689 सीटों पर हुए चुनावों में जीत का सर्वाधिक अंतर उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद सीट पर था। यहां विजेता के वोटों का अंतर 150685 वोट था।
  • जीत का सबसे न्यूनतम अंतर (19 वोट का) मणिपुर की सगोलबंद सीट पर था।
  • उत्तर प्रदेश की पांच सीट-कुंडा, मथुरा, नोएडा, राठ और साहिबाबाद में जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा वोटों का था।
  • उत्तर प्रदेश में जीत का न्यूतनम अंतर (171 वोट) डुमरियागंज विधानसभा सीट पर था।

संबंधित लिंक
http://eciresults.nic.in/PartyWiseResult.htm?st=
http://eci.nic.in/eci_main1/AE2017/index.html
http://www.thehindu.com/news/national/bjp-wins-lohaghat-seat-in-uttarakhand-after-repolling/article17468333.ece
http://www.mapsofindia.com/assemblypolls/