पहली बार लक्षद्वीप समूह के मूल निवासियों का जेनेटिक अध्ययन

Lakshadweep Islands
प्रश्न-वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों के एक दल ने किसके नेतृत्व में पहली बार लक्षद्वीप समूह के मूल निवासियों का जेनेटिक अध्ययन किया?
(a) ज्ञानेश्वर चौबे
(b) राजीव वार्ष्णेय
(c) के. थंगराज
(d) दिनेश मोहन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों के एक दल ने पहली बार लक्षद्वीप समूह के मूल निवासियों का जेनेटिक (आनुवांशिक) अध्ययन किया।
  • वैज्ञानिकों के इस दल का नेतृत्व के० थंगराज ने किया।
  • इस अध्ययन के परिणाम 6 मई, 2019 को वैज्ञानिक रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए हैं।
  • लेखकों में लक्षद्वीप के आठ द्वीपों अगन्ती, अन्दोर्थ, वितरा, चेतलत, कदमत, कल्पेनी, किल्टान और मिनीकॉय का अध्ययन किया।
  • वैज्ञानिकों ने इन आठ प्रमुख द्वीपों से माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के लिए 557 व्यक्तियों और वाई क्रोमोसोम (वाई गुणसूत्र) मार्कर के लिए 166 व्यक्तियों के डीएनए नमूने लिए और उसका विश्लेषण किया।
  • पहले माना जाता था कि लक्षद्वीप के लोगों में संभवतः अडंमान और ऑस्ट्रेलियाई जनजाति के समान जेनेटिक गुण हैं किंतु नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ज्ञात किया कि लक्षद्वीप समूह के लोगों में दक्षिण एशिया के समान जेनेटिक गुण हैं, और इसमें थोड़ा बहुत प्रभाव पूर्व और पश्चिमी यूरेशिया का भी है।
  • नए अध्ययन के अनुसार लक्षद्वीप द्वीप समूह के लोगों का घनिष्ठ जेनेटिक लिंक (आनुवांशिक जुड़ाव) मालदीव, श्रीलंका एवं भारत के लोगों से है।
  • लक्षद्वीप 36 द्वीपों का एक द्वीप समूह है।
  • यह अरब सागर के लगभग 78000 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तारित है, जो भारत के दक्षिणी-पश्चिमी तट से 200-440 किमी. की दूरी पर स्थित है।
  • लक्षद्वीप की जनसंख्या लगभग 65000  है और इसकी राजधानी कवस्ती है।
  • ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार इस द्वीप में बौद्ध धर्म का प्रसार 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान हुआ था।
  • इस द्वीप पर 11वीं शताब्दी में चोलों ने, 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने, 17वीं शताब्दी में अली राजाओं ने और 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश राज से पूर्व टीपू सुल्तान ने शासन किया था।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/scientists-carry-out-genetic-study-on-people-of-lakshadweep-islands/article27051377.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/city/mangaluru/lakshadweep-island-population-had-limited-genetic-mixing-says-csir-ccmb-study/articleshow/69215154.cms

https://www.thehindubusinessline.com/news/did-lakshadweep-islands-play-a-major-role-in-early-human-migration/article27050387.ece