पराली जलाने की समस्या से निपटने हेतु क्षेत्रीय परियोजना को मंजूरी

Environment Ministry Launches a Regional Project to Tackle Stubble Burning

प्रश्न-हाल ही में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पराली जलाने की समस्या से निपटने हेतु परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस क्षेत्रीय परियोजना का पहला चरण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कितनी लागत राशि से शुरू किया जाएगा?
(a) 100 करोड़ रुपये
(b) 125 करोड़ रुपये
(c) 150 करोड़ रुपये
(d) 200 करोड़ रुपये
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2017 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पराली जलाने की समस्या से निपटने तथा जलवायु परितर्वन हेतु राष्ट्रीय अनुकूलन कोष के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के माध्यम से किसानों में जलवायु सुदृढ़ता निर्माण पर एक क्षेत्रीय परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस परियोजना को मंजूरी नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में प्रदान की गई।
  • परियोजना का पहला चरण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत राशि से शुरू किया जाएगा।
  • इस परियोजना का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के साथ-साथ अनुकूलन क्षमता को बढ़ाना और पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से निपटने का उपाय खोजना है।
  • प्रारंभ में किसानों को वैकल्पिक व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और जागरूकता अभियान और क्षमता सृजन गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  • इसी बैठक में नगालैंड, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश की परियोजनाओं को भी जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय संचालन समिति द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस समिति ने कृषि, पशुपालन, जल, वानिकी जैसे कमजोर क्षेत्रों को कवर करने वाली 27 नवाचारी परियोजनाओं को मंजूरी दी।

संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1514536