पनामा नहर का पुनः परिचालन

Panama Canal

प्रश्न-पनामा नहर परियोजना को और अन्य किस नाम से जाता है?
(a) पहले ताले की परियोजना
(b) दूसरे ताले की परियोजना
(c) तीसरे ताले की परियोजना
(d) चौथे ताले की परियोजना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • पनामा नहर का 26 जून, 2016 को पुनर्निर्माण के बाद पुनः परिचालन शुरू हो गया है।
  • पनामा नहर 82 कि.मी. लंबी है।
  • यह नहर प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • पनामा नहर में तीन लॉक सिस्टम लगे हैं।
  • पनामा नहर परियोजना को तीसरे ताले की भी परियोजना कहा जाता है।
  • यह नहर गोट्रम झील से होकर गुजरती है।
  • चाइनीज नौवहन कंपनी का जहाज जो कि कोस्को शिपिंग पनामा का है इस चौड़ी नहर से गुजरने वाला पहला जहाज बना।
  • यह नौवहन पोत नियोपनामामैक्स (Ncopanamax) श्रेणी का है।
  • 366 मी. लंबे और 49 मी. चौड़े जहाज यहां से गुजर सकेंगे।
  • 38 लाख की आबादी वाला देश पनामा, राजस्व के लिए काफी हद तक पनामा नहर पर निर्भर है।
  • नए बांधों (Locks) के बनने के बाद 96 फीसदी जहाज इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • यह नहर एक मीठे पानी की गाटुन नामक झील से होकर आगे बढ़ती है, इस झील का जल स्तर समुद्रतल से 26 मीटर ऊपर है। इसमें जल पोतों के प्रवेश के लिए तीन बांधों (Loks) का निर्माण जलपोतों के आवागमन केा सुगम बनाने के लिए किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://micanaldepanama.com/expansion/2016/06/game-changer-inauguration-of-expanded-panama-canal-ushers-in-new-era-of-global-trade/
https://www.washingtonpost.com/world/the_americas/an-expanded-panama-canal-opens-for-giant-ships/2016/06/26/11a93574-37d1-11e6-af02-1df55f0c77ff_story.html
http://news.xinhuanet.com/english/2016-06/27/c_135468140.htm
http://www.bbc.com/news/world-latin-america-36635198