पद्मा सचदेव

Padma Shri awardee and Dogri writer Padma Sachdev passes away

प्रश्न-4 अगस्त‚ 2021 को किस भाषा की आधुनिक कवयित्री पद्मा सचदेव का निधन हो गया?
(a) हिंदी
(b) मैथिली
(c) डोगरी
(d) बांग्ला
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 अगस्त‚ 2021 को डोगरी भाषा की प्रसिद्ध आधुनिक कवयित्री पद्मा सचदेव का मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
  • वह डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री थीं।
  • उन्होंने ‘मेरी कविता मेरे गीत’ सहित कई कविता संकलन की रचना की थी।
  • ‘मेरी कविता मेरे गीत’ के लिए उन्हें वर्ष 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
  • उन्हें वर्ष 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने ‘प्रेम पर्वत’‚ ‘आंखिन देखी’ ‘साहस’ सहित कई फिल्मों के गीत भी लिखे थे।
  • उनका जन्म वर्ष 1940 में जम्मू के पुर मंडल में हुआ था।

लेखक− विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/padma-shri-awardee-dogri-writer-padma-sachdev-passes-away/article35719412.ece