नौसेना दिवस

प्रश्न-भारत का ‘नौसेना दिवस’ मनाया जाता हैः-
(a) 4 दिसम्बर को
(b) 6 दिसम्बर को
(c) 1 दिसम्बर को
(d) 10 दिसम्बर को
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 4 दिसम्बर, 2014 को 43वां नौसेना दिवस मनाया गया।
  • यह दिन भारतीय नौसेना द्वारा ‘ऑपरेशन ट्राईडेन्ट’ की स्मृति में मनाया जाता है।
  • ‘आपरेशन ट्राईडेन्ट’ भारतीय नौसेना ने वर्ष 4-5 दिसंबर, 1971 के भारत-पाक युद्ध में चलाया था जिसके तहत नौसेना द्वारा पहली बार पोत विरोधी प्रक्षेपास्त्रों का प्रयोग करके पाकिस्तान के करांची पोर्ट के निकट तीन युद्ध पोतों को नष्ट कर दिया था।
  • इस बार के नौसेना दिवस पर भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने ‘अमर जवान ज्योति’ नई दिल्ली में आई.एन.एस. सिंधु रक्षक दुर्घटना में शहीद हुए नौसैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • ज्ञातव्य हो आई.एन.एस. सिंधु रक्षक पनडुब्बी दुर्घटना में 18 नौसैना कर्मी मारे गये थे। यह दुर्घटना तब हुई जब पनडुब्बी में 14 अगस्त, 2013 को विस्फोट हुआ था।
  • ध्यातव्य है कि 17वीं सदी के मराठा महाराज छत्रपति शिवाजी भोसले को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-salutes-navy-personnel-on-navy-day
http://www.indiannavy.nic.in/news-events/navy-day-wreath-laying-ceremony-india-gate
http://www.indiannavy.nic.in/news-events/navy-day-enc
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx
http://en.wikipedia.org/wiki/Operation_Trident_(1971)