नौका पर प्रयोगशाला

Govt plans ‘lab on boat’ for analysing Brahmaputra river

प्रश्न-जैवप्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नदी प्रणाली के जैविक विश्लेषण हेतु किस नदी पर ‘नौका पर प्रयोगशाला’ (Lab on Boat) शुरू करने की योजना है?
(a) गंगा नदी
(b) यमुना नदी
(c) ब्रह्मपुत्र नदी
(d) गोदावरी नदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जैवप्रौद्योगिकी विभाग (Department of bio-technology) द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर नाव पर प्रयोगशाला’ (Lab on Boat) प्रारंभ करने की योजना है।
  • इस प्रयोगशाला का उपयोग नदी प्रणाली के जैविक विश्लेषण हेतु किया जाएगा।
  • इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियों पर कई चल प्रयोगशालाएं बनाने और स्थानीय अनुसंधान संस्थानों तक पहुंच कायम करना प्रस्तावित है।
  • ब्रह्मपुत्र जैवप्रौद्योगिकी जैवविविधता नौका (B4) पहल के तहत पहली प्रयोगशाला के दायरे में असम के पासीघाट, डिब्रूगढ़, नीमाती, तेजपुर और गुवाहाटी शामिल होंगे।
  • ब्रह्मपुत्र जैवप्रौद्योगिकी जैवविविधता (B4), नदी और इसके आस-पास के परिवेश की समस्त पारिस्थितिकी के सभी पहलुओं के विश्लेषण हेतु सभी आवश्यक उपकरणों से संपन्न प्रयोगशाला के साथ नदी पर एक विशाल बैराज स्थापित करेगा।
  • विश्व की सर्वाधिक लंबी नदियों में से एक लगभग 3800 किमी. लंबी ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों से गुजर कर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  • इस परियोजना पर वर्ष 2017 के अंत तक कार्य प्रारंभ होना प्रस्तावित है।
  • इस परियोजना के लिए आई.आई.टी. (IIT) गुवाहाटी के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय ने भी समर्थन किया है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नदी पर शोध के लिए बहुत सारे संस्थान तथा जहाज हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब किसी नदी पर शोध के लिए मंत्रालय के पास नाव/बैराज होगी।
  • जैवप्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए फाइटो-फार्मा प्लांट मिशन तथा किफायती माइक्रोस्कोपी परियोजना की भी घोषणा की गई।
  • 50 करोड़ रुपये की फाइटो-फार्मा प्लांट मिशन कार्यक्रम उत्तर-पूर्वी राज्यों में खेती और संरक्षण को बढ़ावा देगा।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/a-boat-lab-to-study-brahmaputra/article19722816.ece
http://indiatoday.intoday.in/story/govt-plans-lab-on-boat-for-analysing-brahmaputra-river/1/1052426.html